जीवन में अक्सर लोग रास्ता ढूँढते-ढूँढते थक जाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि रास्ता कभी खुद नहीं मिलता… रास्ता तब बनता है जब मंज़िल पहले से तय हो। जिस इंसान को यह बात समझ आ जाए, वह दुनिया बदल सकता है। ऐसा ही एक नाम है — Elon Musk

यह कहानी सिर्फ एक अमीर आदमी बनने की नहीं है . यह कहानी है एक ऐसे इंसान की, जिसने बचपन में ही अपनी मंज़िल तय कर ली थी |
“मैं दुनिया को बदलूँगा” और जब मंज़िल इतनी बड़ी हो… तो रास्ते चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, बन ही जाते हैं।
एक अलग सोच वाला बच्चा
28 जून 1971 में South Africa में जन्मे एलन मस्क का बचपन सामान्य नहीं था। वे एक शांत, किताबों में खोए रहने वाले बच्चे थे। जहाँ बाकी बच्चे खेलते थे, वहाँ एलन घंटों तक साइंस, टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष…से जुड़ी किताबें पढ़ते रहते थे । स्कूल में उन्हें कई बार तंग किया जाता था। उन्हें “अजीब” कहा जाता था। एक बार तो उन्हें इतना मारा गया कि उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा। कोई भी बच्चा ऐसी स्थिति में टूट सकता था और स्कूल को छोड़ भी सकता था लेकिन एलन नहीं टूटे। क्योंकि उनके पास एक अलग दुनिया थी — एक अलग सपना था | सिर्फ नौकरी करना या सामान्य जीवन जीना उन्हें मंजूर नहीं था।
उन्होंने 10 साल की उम्र में कंप्यूटर सीखना शुरू किया, और 12 साल की उम्र में अपना पहला वीडियो गेम “Blastar” बना दिया।
यहीं से एक बात साफ हो गई थी —
उनका दिमाग अलग तरह से सोचता है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी की उन्होंने अपने जीवन की दिशा तय करना शुरू कर दिया था। उनका मानना था की “मैं टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया बदलूँगा” धीरे-धीरे उन्हें आगे का रास्ता दिखने लगा ।
एलन जानते थे कि अगर उन्हें अपने सपनों को सच करना है, तो उन्हें एक ऐसे माहौल में जाना होगा जहाँ अवसर हों। इसलिए वे United States चले गए। यह कदम आसान नहीं था , नई जगह, नई चुनौतियाँ, और अनिश्चित भविष्य। लेकिन कहते है न की जब मंज़िल साफ हो… तो डर भी छोटा लगने लगता है।
पहली शुरुआत — Zip2
एलन ने अपने भाई के साथ मिलकर Zip2 नाम की कंपनी शुरू की। शुरुआत बेहद कठिन थी — पैसे की कमी, संसाधनों की कमी और लगातार संघर्ष |
वे ऑफिस में ही सोते थे नहाने के लिए जिम जाते थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके जीवन में बहुत कठिनाई थी लेकिन उनका फोकस समस्या पर नहीं, संधान पर था, अपनी मंज़िल पर था।
आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई और Zip2 को बड़ी कंपनी ने खरीद लिया। यह उनकी पहली बड़ी सफलता थी।
सफलता का दूसरा कदम – PayPal
इसके बाद एलन ने PayPal के साथ काम किया। यह एक ऐसा समय था जब ऑनलाइन पेमेंट पर लोग भरोसा नहीं करते थे। लेकिन एलन को अपने विजन पर भरोसा था। उन्होंने जोखिम लिया और वही जोखिम उनकी सफलता का कारण बना। PayPal एक International Payment Gateway है जो पूरी दुनिया में payment एक देश से दुसरे देश में Transfer करता है | PayPal बहुत सफल हुआ लेकिन बाद में Zip2 और PayPal दोनों ही कंपनियों में निवेशकों के साथ मतभेदों के कारण उन्हें सीईओ (CEO) के पद से हटा दिया गया और बाद में इसे eBay ने खरीद लिया। अब एलन करोड़पति बन चुके थे। ज्यादातर लोग यहाँ रुक जाते है लेकिन उनका सपना पैसा कमाना नही दुनिया की समस्या का समाधान करना था |
एलन ने यहीं से शुरुआत की एक नयी उड़ान की |
उनका सबसे बड़ा सपना — SpaceX
SpaceX इस कंपनी को बनाने के पीछे कारण था इंसानों को दूसरे ग्रहों तक कैसे ले जायें | Elon Musk जब ये सपना किसी को भी बताते तो यह सुनकर लोग हँसते थे। उन्हें पागल कहा जाता था लेकिन Elon Musk ने हार नही मानी |
एलन मस्क ने 2002 में SpaceX (Space Exploration Technologies Corp.) की स्थापना की इसकी कारपोरेशन का प्रमुख उद्देशीय अंतरिक्ष यात्रा की लागत कम करना और मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने का था लेकिन यहाँ से शुरू हुआ असली संघर्ष जब पहला रॉकेट लांच किया तो वो फेल हो गया | दूसरा रॉकेट लांच किया वो भी फेल हो गया |जब तीसरा रॉकेट लांच किया तो वो भी फेल हो गया | शुरुआती 3 रॉकेट लॉन्च करने के बाद उनका पैसा पूरी तरह ख़तम हो गया लोगों का भरोसा खत्म होने लगा वे लगभग दिवालिया हो गए। यह वह समय था जब कोई भी इंसान हार मान लेता है लेकिन एलन ने हार नही मानी साल 2008 मस्क की जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। स्पेसएक्स के पास सिर्फ एक आखिरी रॉकेट लॉन्च का पैसा बचा था। दूसरी तरफ, उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) भी पैसों की भारी कमी से जूझ रही थी और बंद होने की कगार पर थी। उसी समय
उनका तलाक भी हो रहा था। तो वो उस समय अपने जीवन में बहुर साड़ी Personal Problem से लड़ रहे थे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नही मानी और अपने लक्ष्य पर डेट हुए रहे | 2008 में मस्क ने अपना बचा हुआ सारा पैसा दांव पर लगा दिया। और एक और रॉकेट लॉन्च किया फाल्कन 1. यह रॉकेट सफल रहा इस रॉकेट लॉन्च की सफलता ने कंपनी को बचाया, यह रॉकेट अन्तरिक्ष में जा भी सकता था और धरती पर वापिस भी आ सकता था | इसके तुरंत बाद नासा (NASA) ने उन्हें 1.6 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया, जिसने कंपनी को बचा लिया। आज स्पेसएक्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी है, जो दोबारा इस्तेमाल होने वाले (Reusable) रॉकेट बनाती है।
Tesla : टेस्ला ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का इतिहास बदल कर रख दिया। आज टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी है, जिसने इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। मस्क ने 2004 में टेस्ला मोटर्स में मुख्य निवेशक के रूप में प्रवेश किया, मस्क ने टेस्ला में $ 6.5 मिलियन का निवेश किया और चेयरमैन बने जिसे 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने स्थापित किया था। उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों को स्टाइलिश और व्यावहारिक बनाकर ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में क्रांति ला दी | 2008-2009 आर्थिक मंदी के दौरान कंपनी दिवालिया होने की कगार पर थी, लेकिन मस्क ने अपने निजी धन का निवेश करके और निवेशकों को मनाकर कंपनी को बचाया।
Neuralink’ एलन मस्क ने न्यूरालिंक की स्थापना 2016 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) चिप बनाना है, जो लकवाग्रस्त (paralyzed) लोगों को केवल सोचने भर से कंप्यूटर, स्मार्टफोन या रोबोटिक अंगों को नियंत्रित करने में मदद कर सके। इन सभी कंपनी के अलावा उनके और भी बहुत प्रोजेक्ट है जैसे की ‘SolarCity’, ‘The Boring Company’, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) जैसी कंपनियों का भी नेतृत्व कर रहे है । धीरे-धीरे उनकी कंपनियाँ सफल होने लगीं।
SpaceX ने NASA के साथ काम करना शुरू किया | Tesla दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनी | और एक दिन ऐसा आया जब Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हो गए।
लेकिन उनकी असली पहचान पैसा नहीं है उनकी असली पहचान है
उनका विजन , उनका साहस , और उनका लक्ष्य एलन मस्क की एक प्रसिद्ध कहावत है “जब कोई चीज काफी महत्वपूर्ण होती है, तो आप उसे तब भी करते हैं जब परिस्थितियां आपके पक्ष में न हों।
इस कहानी से मिलने वाली सीख
लक्ष्य स्पष्ट हो, तभी निर्णय सही होते हैं :
Elon Musk ने कभी छोटी सोच नहीं रखी। उनका लक्ष्य शुरू से ही बड़ा था दुनिया को बदलना, अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना, ऊर्जा के नए स्रोत बनाना।
इसी स्पष्ट लक्ष्य की वजह से उन्होंने हर फैसला उसी दिशा में लिया। अगर उनका लक्ष्य साफ नहीं होता, तो वे भी आम लोगों की तरह इधर-उधर भटक जाते। इनका मानना है की बिना लक्ष्य के मेहनत “भटकाव” होती है और लक्ष्य के साथ मेहनत “ सफलता” लेकर आती है |
इसलिए —
पहले अपनी मंज़िल तय करो , फिर उस पर लगातार काम करो
क्योंकि सच्चाई यही है —
“मंज़िल तय हो तभी रास्ता बनता है”
अन्य टॉपिक
हिटलर की आत्मकथा (मीन कैम्फ (मेरा संघर्ष )
Discover more from Bita Gyan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.