अप्रैल में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस

 

1 अप्रैल“अप्रैल फूल डे” (April Fool’s Day) मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ मज़ाक और शरारतें करके हंसी-मज़ाक का आनंद लेते हैं।

 नया वित्तीय वर्ष (Financial Year) 1 अप्रैल से शुरू होता है, जो सरकार और व्यापार जगत के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण दिन होता है।

2 अप्रैल- विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) – यह दिवस ऑटिज़्म से प्रभावित लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों को समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है (ऑटिज़्म (Autism) क्या है? ऑटिज़्म, जिसे ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) भी कहा जाता है, एक न्यूरोलॉजिकल (स्नायविक) स्थिति है जो व्यक्ति के व्यवहार, सामाजिक संपर्क, संचार और सीखने की क्षमता को प्रभावित करती है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस (ICBD) हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करना।

5 अप्रैल- राष्ट्रीय समुद्र दिवस (राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाए जाने का उद्देश्य भारत के लोगों को भारतीय जहाजरानी के प्रति जागरूक करना तथा अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाना है।  यह दिन 1919 में पहले भारतीय स्वामित्व वाले जहाज ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) की मुंबई से लंदन की पहली यात्रा की स्मृति में मनाया जाता है |

6 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय खेल विकास और शांति दिवस’  इस दिन विश्व स्तर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय खेल विकास और शांति दिवस’ (International Day of Sport for Development and Peace) भी मनाया जाता है, जो खेलों के माध्यम से विकास और शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। दुनिया भर  में खेल और शारीरिक गतिविधियों की सकारात्मक भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करता है।)

7 अप्रैल- विश्व स्वास्थ्य दिवस (आज ही के दिन साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी. साधारण शब्दों में कहें तो इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर करना और समाज को जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक करना है. 2025 में, इसका विषय “स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य” (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) है, जो मातृ और नवजात स्वास्थ्य पर केंद्रित है।

12 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस ( यह दिन 1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।)

13 अप्रैल- जालियांवाला बाग हत्याकांड दिवस,: अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश सेना ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और कई घायल हुए। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

15 अप्रैल- हिमाचल दिवस (Himachal Day): 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी। हिमाचल प्रदेश को एक केंद्रशासित प्रदेश के रूप में स्थापित किया गया, जो बाद में एक पूर्ण राज्य बना।इस उपलक्ष्य में, हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है, जो राज्य के गठन और उसकी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।

18 अप्रैल–  विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) इस दिवस का उद्देश्य दुनिया भर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

21 अप्रैल- सिविल सेवा दिवस (IAS, IPS, IFS )  (स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 21 अप्रैल को ही सिविल सेवकों के पहले बैच को दिल्ली स्थित मैटकाफे हाउस में संबोधित किया था,

22 अप्रैलअंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है)

24 अप्रैल- पंचायतीराज दिवस,  24 अप्रैल 1993 को भारत में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ था, जिसके तहत पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिला। इसीलिए, भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था।

25 अप्रैल- विश्व मलेरिया दिवस,  (अफ्रीकी स्तर पर मलेरिया दिवस के आयोजन के मद्देनजर वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बैठक में इस दिन को मनाने की घोषणा की, ताकि लोगों का ध्यान इस खतरनाक बीमारी के ओर जाए और हर साल मलेरिया के कारण होने वाली लाखों मौतों को रोका जा सके।)

29 अप्रैल- अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (महान नृतक जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन पर UNESCO के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल 1982 को यह दिन मनाने को घोषणा की थी)

30 अप्रैलआयुष्मान भारत दिवस  इस दिन का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व पर जोर देना है


Discover more from Bita Gyan

Subscribe to get the latest posts sent to your email.