शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है |
शिक्षक दिवस का इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका
- जानिए शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है,
- इसका महत्व क्या है और इसे कैसे मनाना चाहिए।
- शिक्षक समाज और जीवन में प्रेरणा के स्तंभ होते हैं।
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जो महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे। व् दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा शिक्षा और विद्यार्थियों के उत्थान के लिए समर्पित किया। जब उनके शिष्यों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने कहा – यदि आप मेरा जन्मदिन मनाना चाहते हैं, तो इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाएँ। पहली बार शिक्षक दिवस 5 सितम्बर 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया गया।
शिक्षक दिवस का महत्व
1. यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन की सफलता में शिक्षकों का योगदान कितना महत्वपूर्ण है।
2. शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका और सही मार्गदर्शन भी देते हैं।
3.एक अच्छा शिक्षक समाज के भविष्य को गढ़ता है। इसलिए यह दिन हमें शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर देता है।
शिक्षक दिवस कैसे मनाएँ?
1. स्कूल और कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा सकती हैं।
2. शिक्षकों का छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों को धन्यवाद पत्र, कार्ड या उपहार देकर सम्मानित करना।
3. ऑनलाइन माध्यम से छात्र सोशल मीडिया पर संदेशों और वीडियो के जरिए अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं।
4. प्रेरणादायी भाषण और निबंध छात्र और शिक्षक मिलकर शिक्षा के महत्व पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
शिक्षक दिवस सिर्फ एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के प्रति सम्मान का प्रतीक है जो हमें सही राह दिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक ही सच्चा मार्गदर्शक होता है, और उनका सम्मान करना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है।
सितंबर महीने में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
जनवरी में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
मार्च में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस
अप्रैल में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
मई में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
Discover more from Bita Gyan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.