मार्च में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस
मार्च महीना कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों से भरा हुआ है, जो विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। आइए जानते हैं मार्च के महीने में कौन-कौन से दिवस मनाए जाते हैं और उनका क्या महत्व है। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
अंतर्राष्ट्रीय दिवस
1 मार्च
- शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) – संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाने वाला वार्षिक दिवस है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगो को कानून के समक्ष अपने अधिकारों और समानता के बारे में जागरूक करना है |
- विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defense Day) –हर साल 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि लोग प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से सुरक्षित रह सकें |1990 में, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) ने 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में घोषित किया था
3 मार्च
- विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) – 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवसमनाया जाता है इस दिन को मनाने का प्रस्ताव थाईलैंड ने दिया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को इस दिन को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का फ़ैसला किया था | इस दिन को मानाने का उदेशीय दुनिया भर में प्राकृतिक वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के महत्व को भी बढ़ावा देना है |
- विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) – दुनिया भर में कान और सुनने की देखभाल को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है. इस दिन का मकसद बहरेपन और सुनने की क्षमता में कमी को रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल यह दिन 3 मार्च विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया जाता है |
8 मार्च
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) – महिलाओं के अधिकारों और समानता को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को क्यों मान्यता? रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं में अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी।
14 मार्च
- अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस या पाई दिवस” (International Day of Mathematics ) – अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस को “पाई दिवस” के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि पाई (π) का मान 3.14 होता है। अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है. यह एक वैश्विक उत्सव है. इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ करता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों में गणित के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
21 मार्च
- विश्व वानिकी दिवस (World Forestry Day) – जंगलों के महत्व को दर्शाने और वनों की सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वानिकी दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2012 से हर वर्ष 21 मार्च को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा मनाया जाता है।
- विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) – विश्व कविता दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है, और इसे UNESCO (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा 1999 में घोषित किया गया था, “काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता का समर्थन करने और लुप्तप्राय भाषाओं को सुनने के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है”।
22 मार्च
- विश्व जल दिवस (World Water Day) – विश्व जल दिवस 1993 से हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है जो मीठे पानी के महत्व पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है।
23 मार्च
- विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) – हर वर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस बनाया जाता है। 23 मार्च सन 1950 को विश्व मौसम संगठन संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग के रूप में स्थापित हुआ तथा जेनेवा में इसका मुख्यालय रखा गया। मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
24 मार्च
- विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) – हर साल, डब्ल्यूएचओ 24 मार्च को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाता है ताकि टीबी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सके।
31 मार्च
- अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस (International Transgender Day of Visibility) – अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस (जिसे अक्सर टीडीओवी या ट्रांस डे ऑफ़ विज़िबिलिटी के रूप में जाना जाता है ) 2009 से हर साल 31 मार्च को होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है | दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान के लिए समर्पित है।
राष्ट्रीय दिवस
4 मार्च
- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) – 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. यह दिन सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को याद दिलाने और जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है. साथ ही, इस दिन भारतीय उद्योगों और कार्यस्थलों में सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया जाता है.
10 मार्च
- CISF स्थापना दिवस – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना को चिह्नित करता है। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को की गयी थी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सभी इकाइयों में स्थापना दिवस मनाया गया.
16 मार्च
- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Immunization Day) – इस दिन भारत में पहली बार पोलियो वैक्सीन दी गई थी।राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है. यह दिन टीकाकरण के महत्व के बारे बताने के लिए मनाया जाता है. इसे इम्यूनाइज़ेशन डे भी कहा जाता है यह दिवस टीकाकरण के ज़रिए प्रतिरक्षा बढ़ाकर बच्चों और वयस्कों को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है
(नोट :विश्व टीकाकरण दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है.)
- 22 मार्च
- बिहार दिवस (Bihar Day) – हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है, जो बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। 22 मार्च 1912 को, बंगाल प्रांत के बिहार और उड़ीसा डिवीजनों को ब्रिटिश भारत में बिहार और उड़ीसा प्रांत बनाने के लिए अलग कर दिया गया था। यह दिन बिहार में सार्वजनिक अवकाश होता है।
23 मार्च
- शहीद दिवस (Shaheed Diwas) – 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दिन साल 1931 में भगत सिंह, सुखदेव थापर, और शिवराम राजगुरु को अंग्रेज़ों ने फांसी दी थी. इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए ही हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है
Discover more from Bita Gyan
Subscribe to get the latest posts sent to your email.